How To Write निबंध-लेखन On सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य
How To Write निबंध-लेखन On सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य, this is an important part of writing skills your daily practice makes you a perfect and high scorer in exams.

संकेत-बिंदु –
• भूमिका
• पावन एवं गौरवमयी देश
• प्राकृतिक सौंदर्य
• ऋतुओं का अनुपम उपहार
• स्वर्ग से भी बढ़कर
• उपसंहार
भूमिका – हमारे देश का नाम भारत है। दुनिया इसे हिंदुस्तान, इंडिया, आर्यावर्त आदि नामों से जानती है। यह देश एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी संस्कृति अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है। अपनी विभिन्न विशेषताओं के कारण यह देश, दुनिया में विशिष्ट स्थान रखता है। भारत की सभ्यता बहुत ही प्राचीन है | यह देश प्राचीन काल से ही काव्य, ग्रन्थ, ज्ञान, विज्ञान और प्रद्योगिकी में संसार में अव्वल रहा है |
पावन धरती एवं सुन्दर देश – हमारी धरती संसार की सबसे पावन एवं सुन्दर धरती है। इस देश का इतिहास गौरवमयी रहा है। इस गौरवमयी देश में जन्म लेने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि देवताओं का जब पुण्य फल समाप्त हो जाता है तो उन्हें पुन: धरती पर जन्म लेना पड़ता है| यदि ऐसा कहा जाए कि वो धरती पर जन्म लेने के लिए लालायित रहते है तो इसमें कोई अति श्योक्ति नहीं होगी | लेकिन पुरे विश्व में वे भारत की पावन भूमि को ही अपना जन्म स्थली और कर्म स्थली के रूप में चुनते हैं | जैसे- श्रीराम, कृष्ण, नानक, कबीर, बुद्ध, गुरुगोविंद सिंह, रामकृष्ण देव, चैतन्य महाप्रभु, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी आदि ने इसी पावन भूमि पर जन्म लिया है। यहीं उन्होंने अपनी लीलाएँ रची और दुनिया को ज्ञान और सदाचार का सन्मार्ग दिखाया।
प्राकृतिक सौंदर्य – प्राचीन काल में इसी देश में दुष्यंत नामक राजा राज्य करते थे। दुष्यंत और शकुंतला का पुत्र भरत अत्यंत वीर एवं प्रतापी था। उसी के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। भौगोलिक दृष्टि से इस देश का प्राकृतिक स्वरूप अत्यंत मोहक है। इसके उत्तर में पर्वतराज हिमालय है जिसकी हिमाच्छादित चोटियाँ भारत के मुकुट के समान प्रतीत होती है। इसके दक्षिण में हिंद महासागर है। ऐसा लगता है जैसे सागर इसके चरण पखार रहा है।
इसके सीने पर बहती गंगा-यमुना इसका यशगान करती-सी प्रतीत हो रही हैं। भारत भूमि शस्य श्यामला है। नभ में उड़ते कलरव करते पक्षी इस देश का गुणगान दुनिया को सुनाते हुए प्रतीत होते हैं। भारत के दक्षिणी भाग में समुद्री किनारे नारियल के पेड़ हैं, तो मध्य भाग में हरे-भरे वन और फलदायी वृक्ष। इनसे भारत का सौंदर्य द्विगुणित हो जाता है। इसके उत्तरी भाग जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ स्थित डलझील और उसमें तैरते शिकारे, शालीमार बाग, निशात बाग हमें धरती पर स्वर्ग की अनुभूति कराते हैं।
ऋतुओं का अनुपम उपहार – हमारे देश भारत को ऋतुओं का अनुपम उपहार प्रकृति से मिला है। यहाँ छह (6) ऋतुएँ-ग्रीष्म, वर्षा, शरद, शिशिर, हेमंत और वसंत बारी-बारी से आती हैं और अपना सौंदर्य बिखरा जाती हैं। यह दुनिया का इकलौता देश है, जहाँ ऋतुओं में इतनी विविधता है। गरमी की ऋतु हमें शीतल पेय और तरह-तरह के फलों का आनंद देती है, तो वर्षा ऋतु धरती पर सर्वत्र हरियाली बिखरा जाती है। शरद ऋतु संधिकाल होती है।
शिशिर और हेमंत हमें सर्दी का अहसास करवाते हैं, तो वसंत ऋतु अपने साथ हर्षोल्लास लेकर आती है और सर्वत्र खुशियों के फूल खिला जाती है। इस ऋतु में धरती का सौंदर्य अन्य ऋतुओं से बढ़ जाता है। स्वर्ग से भी बढ़कर हमारी भारत भूमि स्वर्ग से बढ़कर है। इसी भूमि के बारे में कहा गया है-‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। इसका भाव यह है कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। इसी भूमि के बारे में श्रीकृष्ण ने अपने सखा उद्धव से कहा था
ऊधौ! मोहि ब्रज बिसरत नाहीं।
हंससुता की सुंदर कगरी और कुंजन की छाहीं।
भगवान राम ने भी अयोध्या की सुंदरता के बारे में कहा है –
अरुण यह मधुमय देश हमारा,
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।
ऐसे अनेक महापुरुषों ने इस भारत की पावन धरती की सराहना की है और इसकी रक्षा के लिए अनेकों बलिदान दिए है |
उपसंहार-भारत देश अत्यंत विशाल है। यह जितना विशाल है उससे अधिक सुंदर एवं पावन है। पर्वत, सागर, नदी, रेगिस्तान का विशाल मैदान आदि इसकी सुंदरता में वृद्धि करते हैं। इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे स्वर्ग-सा सुंदर बनाती है। हम भारतीयों को भूल से भी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे इसकी गरिमा एवं सौंदर्य को ठेस पहुँचे। हमें अपने देश पर गर्व है।
Chapters of निबंध-लेखन
The topic सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य in the chapter निबंध-लेखन plays an important role in improving students' writing skills. It helps learners understand the structure, clarity, and proper expression of ideas in a well-organized manner. By practicing सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य, students can develop their ability to communicate effectively in both academic and real-life situations.
In this section of निबंध-लेखन, you will learn the key concepts, format, and examples related to सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य. Regular practice and understanding of this topic will enhance your confidence and accuracy in writing. It also helps in exams, competitive tests, and daily communication.
Writing Skills Contents
Mastering सबसे प्यारा देश हमारा अथवा भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य under निबंध-लेखन ensures better vocabulary usage, sentence formation, and logical presentation of thoughts. This topic is essential for students who want to improve their overall writing performance and achieve better results.