How To Write निबंध-लेखन On बाल मजदूरी-एक अभिशाप
How To Write निबंध-लेखन On बाल मजदूरी-एक अभिशाप, this is an important part of writing skills your daily practice makes you a perfect and high scorer in exams.

संकेत-बिंदु –
• भूमिका
• समस्या का स्वरूप
• घर में बालश्रम
• कारखानों-उद्योगों में बालश्रम
• बाल मजदूरी क्यों?
• बाल मजदूरी के दुष्परिणाम
• रोकने के उपाय
• उपसंहार
भूमिका – हमारे समाज में अनेक समस्याएँ व्याप्त हैं, जिनके कारण समाज की प्रगति में बाधा उत्पन्न होती है। इन समस्याओं में बालश्रम, छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा, दहेज प्रथा आदि हैं। इनमें बालश्रम की समस्या ऐसी है जिससे बच्चों का वर्तमान ही नहीं बल्कि उनका भविष्य भी चौपट हो रहा है। यह समस्या किसी अभिशाप के समान है।
समस्या का स्वरूप -बच्चों द्वारा पढ़ना-लिखना, खेलना कूदना छोड़कर काम करने पर जाने के लिए विवश होना और काम करना ही बालश्रम कहलाता है। इसे बाल मजदूरी भी कहा जाता है। बचपन में काम करने से बच्चों का भविष्य नष्ट होता है, अतः इसे रोकने के लिए समय-समय पर आवाजें उठाई जाती रही हैं। ‘बचपन बचाओ’ नामक आंदोलन इसी दिशा में उठाया गया एक कदम था।
घर में बालश्रम – बालश्रम की समस्या किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसका दायरा विस्तृत है। पढ़े-लिखे और सभ्य कहलाने वाले लोग बच्चों को घरेलू नौकर रखकर काम करवाते हैं। इन बाल श्रमिकों को बहुत कम पारिश्रमिक दिया जाता है। उन्हें बचा खुचा भोजन और फटे-पुराने कपड़े पहनने को दिए जाते हैं। उनसे उनकी उम्र से अधिक काम लिया जाता है। इन बच्चों से एक गिलास टूटने मात्र पर ही उन्हें शारीरिक दंड दिया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है।
कारखाने एवं उद्योगों में बालश्रम – अनेक कारखाने एवं लघु उद्योगों में बच्चों से काम करवाया जाता है। गलीचे बुनना, चूड़ियाँ बनाना, अगरबत्तियाँ बनाना, पटाखे बनाना माचिस बनाना आदि से जुड़े उद्योगों में बालश्रम देखा जा सकता है। इन स्थानों पर बच्चों को शोचनीय दशाओं में काम करना पड़ता है। प्रायः देखा जाता है कि ये बच्चे जहाँ काम करते हैं, वहाँ बाहर से ताला लगा दिया जाता है ताकि पुलिस या किसी अन्य निरीक्षक की दृष्टि उन तक न पहुँच सके। इसके अलावा चाय की दुकानों और ढाबों पर भी बाल मज़दूरों को देखा जा सकता है।
बाल मज़दूरी क्यों? – बाल मजदूरी के लिए कई कारण उत्तरदायी हैं। पहला कारण यही है कि समाज में व्याप्त गरीबी के कारण जब माँ-बाप इन बच्चों का पेट नहीं भर पाते हैं, तो बच्चे बालश्रम करने के लिए विवश हो जाते हैं। इसे अलावा शिक्षा एवं जागरुकता के अभाव में न तो ये बच्चे स्कूल जाते हैं, और न इनके माता-पिता इन्हें स्कूल भेजते हैं।
दूसरा मुख्य कारण यह है कि समाज में फैली स्वार्थ एवं लालच की प्रवृत्ति जिसके कारण ठेकेदार एवं उद्योगपति मोटा लाभ कमाने के लिए बच्चों से ही काम करवाने को प्राथमिकता देते हैं। ये ठेकेदार एक प्रौढ मज़दूर को दी जाने वाली मज़दूरी में दो-तीन बाल श्रमिकों से काम करवाते हैं तथा अधिक देर तक काम लेते हैं। इसके अलावा ये बाल श्रमिक किसी तरह की हड़ताल, वेतनवृद्धि, छुट्टी आदि की माँग नहीं करते हैं।
बाल मज़दरी के दुष्परिणाम – बाल मजदूरी का सबसे भयंकर दुष्परिणाम यह है कि मज़दूरी करने के कारण इन बच्चों का वर्तमान और भविष्य दोनों अंधकारमय हो रहा है। आज मज़दूरी करने वाले बच्चे शिक्षण-प्रशिक्षण के अभाव में जीवनभर के लिए अकुशल मज़दूर बनकर रह जाते हैं। बाल मज़दूरी के कारण समाज में बेरोज़गारी बढ़ी है। इन बाल श्रमिकों को हटा देने से लाखों युवाओं को रोज़गार मिल सकता है। इसके अलावा बाल मजदूरी के कारण सरकार को अनिवार्य शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं हो रहा है।
रोकने के उपाय – बाल मज़दूरी रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। इसके लिए जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों को यह उत्तरदायित्व दिया जाए, वे अपना काम ईमानदारीपूर्वक करें। समाज के लोगों को अपनी स्वार्थी प्रवृत्ति त्यागकर ‘बाल मज़दूरों’ के भविष्य के बारे में सोच-विचार करना चाहिए।
उपसंहार - बाल मज़दूरी समाज के लिए अभिशाप है। इस अभिशाप को मिटाने के लिए समाज के संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए तथा बाल मजदूरी करवाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
Chapters of निबंध-लेखन
The topic बाल मजदूरी-एक अभिशाप in the chapter निबंध-लेखन plays an important role in improving students' writing skills. It helps learners understand the structure, clarity, and proper expression of ideas in a well-organized manner. By practicing बाल मजदूरी-एक अभिशाप, students can develop their ability to communicate effectively in both academic and real-life situations.
In this section of निबंध-लेखन, you will learn the key concepts, format, and examples related to बाल मजदूरी-एक अभिशाप. Regular practice and understanding of this topic will enhance your confidence and accuracy in writing. It also helps in exams, competitive tests, and daily communication.
Writing Skills Contents
Mastering बाल मजदूरी-एक अभिशाप under निबंध-लेखन ensures better vocabulary usage, sentence formation, and logical presentation of thoughts. This topic is essential for students who want to improve their overall writing performance and achieve better results.