3. धातु और अधातु-Corrosion (संक्षारण) Science Class 10 In Hindi-CBSE Notes
Explore science cbse notes for Class 10 Chapter 3. धातु और अधातु Topic Corrosion (संक्षारण) in Hindi medium for exams preparation.
3. धातु और अधातु -Assignment Science Class 10 In Hindi-CBSE Notes
Popular Topics Covered
Our study material includes
- cbse notes for class 10 science chapter 3. धातु और अधातु topic Corrosion (संक्षारण) in hindi
- class 10 science chapter 3. धातु और अधातु cbse notes
- cbse class 10 science chapter 3. धातु और अधातु notes in hindi
- class 10 science chapter 3. धातु और अधातु study notes
- class 10 science chapter 3. धातु और अधातु revision notes
- cbse notes for class 10 science chapter 3. धातु और अधातु
- class 10 science chapter 3. धातु और अधातु summary notes
- cbse class 10 science chapter 3. धातु और अधातु quick notes
All Topics Chapter 3. धातु और अधातु
- 1. परिचय
- 2. धातुओं के रासायनिक गुणधर्म
- 3. Properties of Ionic Compounds (आयनिक यौगिकों के गुण)
- 4. Extraction of Metals (धातुओं का निष्कर्षण)
- 5. Corrosion (संक्षारण)
Notes
3. धातु और अधातु-Corrosion (संक्षारण) Science Class 10 In Hindi-CBSE Notes
3. धातु और अधातु
Corrosion (संक्षारण)
Corrosion (संक्षारण)
जब कुछ धातु की वस्तुएँ ऑक्सीजन या नमी (Moisture) के संपर्क में आती हैं, तब वे ऑक्सीजन या जलवाष्प के साथ अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाती हैं। इसके परिणामस्वरूप धातु की सतह पर जंग लग जाती है और धातु की सतह धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। धातु की सतह के इस क्षय (Surface Loss) को संक्षारण (Corrosion) कहते हैं।
Prevention of Corrosion (संक्षारण की रोकथाम)
संक्षारण को निम्नलिखित विधियों द्वारा रोका जा सकता है—
(i) पेंट (Painting), तेल (Oiling) तथा ग्रीस (Greasing) लगाकर।
(ii) गैल्वनाइजेशन (Galvanisation), क्रोम प्लेटिंग (Chrome Plating) अथवा एनोडाइजिंग (Anodising) द्वारा।
(iii) मिश्रधातु (Alloy) बनाकर।
Galvanisation (गैल्वनाइजेशन)
स्टील तथा लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए उनकी सतह पर जस्ते (Zinc) की एक पतली परत चढ़ाई जाती है। इस प्रक्रिया को गैल्वनाइजेशन (Galvanisation) कहते हैं।
Alloying (मिश्रधातु बनाना)
शुद्ध धातुओं का उपयोग सामान्यतः वस्तुएँ बनाने में नहीं किया जाता। उन्हें अधिक कठोर, अधिक मजबूत तथा उनके गुणों में परिवर्तन करने के लिए अन्य पदार्थों के साथ मिलाया जाता है। इस प्रक्रिया को मिश्रधातु बनाना (Alloying) कहते हैं।
- मिश्रधातु बनाना धातुओं के गुणों में सुधार करने की एक बहुत अच्छी विधि है।
- मिश्रधातु दो या दो से अधिक धातुओं अथवा एक धातु एवं एक अधातु का समांगी (Homogeneous) मिश्रण होती है।
- मिश्रधातु बनाने के लिए पहले मुख्य धातु को पिघलाया जाता है, फिर उसमें अन्य तत्वों को निश्चित अनुपात में मिलाया जाता है। इसके बाद मिश्रण को सामान्य तापमान तक ठंडा किया जाता है।
Some Examples of Alloys (मिश्रधातुओं के कुछ उदाहरण)
(i) लोहा सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली धातु है, लेकिन इसका उपयोग शुद्ध अवस्था में नहीं किया जाता। शुद्ध लोहा बहुत मुलायम होता है तथा गर्म अवस्था में आसानी से फैल जाता है। यदि इसमें थोड़ी मात्रा (लगभग 0.05%) कार्बन मिला दिया जाए, तो यह कठोर एवं मजबूत इस्पात (Steel) बन जाता है।
(ii) स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) बनाने के लिए लोहे में निकेल (Nickel) तथा क्रोमियम (Chromium) मिलाए जाते हैं।
(iii) शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, जो बहुत मुलायम होता है। इसलिए इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसे कठोर बनाने के लिए इसमें चाँदी (Silver) अथवा ताँबा (Copper) मिलाया जाता है। 22 भाग शुद्ध सोने में 2 भाग ताँबा या चाँदी मिलाने पर प्राप्त मिश्रधातु को 22 कैरेट सोना कहा जाता है।
| मिश्रधातु (Alloy) | मिश्रण (Mixture) | प्रतीक (Symbols) |
|---|---|---|
| पीतल (Brass) | ताँबा + जस्ता | Cu + Zn |
| काँसा (Bronze) | ताँबा + टिन | Cu + Sn |
| सोल्डर (Solder) | सीसा + टिन | Pb + Sn |
Assignment:
1 अंक के प्रश्न :
Q1. उभयधर्मी ऑक्साइड किसे कहते हैं ?
Q2. आयनिक आबंध किसे कहते है ?
Q3. अयस्क किसे कहते है ?
Q4. खनिज और अयस्क में कोई दो अंतर लिखिए |
Q5. धत्विकी क्या है ?
Q6. गैंग किसे कहते है ?
Q7. एनोड पंक क्या है ?
Q8. संक्षारण को परिभाषित कीजिए |
Q9. जस्तीकरण का एक उपयोग लिखिए |
Q10. मिश्र धातु किसे कहते हैं ?
Q11. एक ताँबा और जस्ता से बनने वाले एक मिश्र धातु का नाम लिखिए |
Q12. एक्वा रेजिया क्या है ? इसका एक उपयोग लिखिए |
Q13. दो धातुओं के नाम लिखिए जो ऊष्मा की सर्वाधिक चालक हैं ?
Q14. तन्यता को परिभाषित कीजिए। एक सर्वाधिक तन्य धातु का नाम लिखिए।
Q15. दो ऐसी धातुओं के नाम लिखिए जिन्हें चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
Q16. बिजली की तारों पर पी.वी.सी. की परत क्यों चढ़ाई जाती है?
Q17. कौन सी धातुएँ ‘सोनोरस’ (ध्वानिक) कहलाती है?
Q18. एक धातु एवम् एक अधातु का नाम बताइए जो कक्ष ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है।
Q19. उस अधातु का नाम लिखो जिसका अपररूप विद्युत का चालक होता है? अपर रूप का नाम भी लिखो।
Q20. कार्बन के उस अपररूप का नाम बताइए जो अभी तक ज्ञात पदार्थों में सर्वाधिक कठोर है?
Q21. ऐसी दो धातुओं के नाम लिखिए जो जल के भाप रूप में भी उसके साथ अभिक्रिया नहीं करती।
Q22. सोडियम तथा पोटैशियम धातु को किरोसिन तेल में डुबा कर क्यों रखा जाता है?
Q23. कौन सी दो धातुएं तनु नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करने पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती है?
Q24. मैग्नीशियम धातु जब हवा में जलती है तब उसकी लौ का रंग क्या होता हैं?
Q25. मैग्नीशियम क्लोराइड में किस प्रकार का आबन्ध उपस्थित है?
Q26. उस विधि का नाम बताइए जिसके द्वारा सक्रियता श्रेणी में सबसे ऊपर स्थित धातुओं को निष्कर्षित किया जाता है?
Q27. धातुओं के निष्कर्षण में सामान्यतः उपयोग लाया जाने वाले एक सस्ते अपचायक का नाम लिखिए।
Q28. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया में अपचायक का नाम क्या है ?
Fe2O3 + Al → Al2O3 + Fe
Q29. विद्युत अपघटनी परिष्करण में अशुद्ध धातु से कौन-सी इलेक्ट्रोड बनाया जाता है और शुद्ध धातु से कौन-सा इलेक्ट्रोड बनाया जाता है ?
Q30. तांबे के विद्युत अपघटनी परिष्करण में उपयोग होने वाले विद्युत अपघटय का नाम लिखिए।
Q31. अमलगम किसे कहते हैं?
Q32. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है ?
Q33. सल्फाइड अयस्कों को ऑक्साइड में परिवर्तित करने के लिए किस विधि का उपयोग किया जाता है ?
Q34. कैल्शियम धातु पानी के साथ अभिक्रिया करने के पश्चात सतह पर तैरने क्यों लगती है ? इसमें होने वाली रासायनिक समीकरण लिखिए।
Q35. आयनिक यौगिक केवल पिघली अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं, ठोस अवस्था में नहीं। कारण बताइए।
Q36. मिश्र धातु सोल्डर के घटकों के नाम बताइए |
Q37. सोडियम क्लोराइड का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना को दर्शाइए |
Q42. एनोडिकरण क्या है ? इसका एक उपयोग लिखिए |
Q43. ऐसे दो धातुओं का नाम लिखिए जिनकों हथेली पर रखते ही पिघल जाती है ?
Q44. थर्मिट अभिक्रिया किसे कहते है ?
Q45. लोहे को संक्षारण से बचाने के दो तरीके लिखिए |
Q46. धातुओं का परिष्करण से आप क्या समझते हैं ?
Q47. पारा (मर्करी) के अयस्क का नाम लिखिए |
Q48. कार्बोनेट अयस्कों को ऑक्साइड में परिवर्तित करने के लिए किस विधि का उपयोग किया जाता है ?
Q49. लोहे को कठोर स्टील बनाने के लिए उसमें क्या मिलाया है ?
Q50. आयरन का भाप के साथ रासायनिक अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए |
Q51. अमलगम किसे कहते हैं ?
Q52. उस विधी का नाम बताइए जिसके द्वारा सक्रियता श्रेणी में सबसे उपर स्थित धातुओं को निष्कर्षित किया जाता है।
Q53. भर्जन किसे कहते हैं ?
Q54. निस्तापन किसे कहते है ?
Q55. भर्जन का उपयोग किस प्रकार के अयस्कों के लिए किया जाता है ?
Q56. ताँबा और टीन से बने एक मिश्रधातु का नाम लिखे।
Q57. शुद्ध सोने का उपयोग आभूषण बनाने के लिए क्यों नहीं किया जाता है ?
Q58. आभूषण बनाने के लिए शुद्ध सोने में क्या मिलाया जाता है ?
Q59. तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के पास अभिक्रिया न करने वाली एक धातु का नाम लिखिए ।
Q60. सक्रियता श्रेणी में नीचेें आने वाले धातुओं के अयस्कों निष्कर्षण कैसे किया जाता है ?
Q61. उस अभिक्रिया का नाम बताइए जिसका उपयोग रेल की पटरी एवं मशीनी पुर्जो की दरारों को जोडने के लिए किया जाता है।
Q62. सोडियम क्लोराइड का क्वथनांक उच्च क्यों होता है ?
Q63. एल्युमिनियम के अयस्क का नाम बताइए |
Q64. सक्रियता श्रेणी के मध्य में पाई जाने वाली धातुएँ पृथ्वी की भू - पर्पटी में मुख्यतः किस रूप में पाई जाती है?
Q65. ऐसे दो धातुओं के नाम बताइए जो न तो शीतल जल के साथ न ही गर्म जल के साथ ही अभिक्रिया करती है ।
Q66. दो उभयधर्मी ऑक्साइडो के नाम लिखिए |
Q67. स्टेनलेस स्टील के दो गुण लिखिए ।
Q68. मैग्नेशियम तथा क्लोरीन के लिए इलेक्ट्रॉन बिंदु सरंचना बनाइए ।
Q69. निम्न में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील तथा सबसे कम अभिक्रियाशील धातु बताइए।
Al, Ca , Zn, Fe, Hg, Cu.
Q70. लोहे के अयस्क का नाम लिखिए |
Q71. किसी वस्तु पर जिंक की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
Q72. अधातुओं के ऑक्साइड की प्रकृति कैसी होती है ?
Q73. सक्रियता श्रेणी में दो सबसे कम अभिक्रियाशील धातुओं के नाम बताइए |
Q74. सल्फाइड और कार्बोनेट की अपेक्षा ऑक्साइड से धातु प्राप्त करना आसान क्यों है ?
Q75. ध्वानिक को परिभाषित कीजिए |
Q76. दो ऐसे धातुओं के नाम बताइए जो विद्युत के कुचालक होते हैं ?
Q77. एक ऐसे अधातु का नाम लिखिए जो विद्युत का चालन बहुत ही आसानी से करता है |
2 तथा 3 अंक के प्रश्न :
Q1. एक धातु X और Fe2O3 के बीच अभिक्रिया अत्यधिक उष्माक्षेपी होती हैं और इसका उपयोग रेलवे को जोडनें में किया जाता है।
Q2. उभयधर्मी ऑक्साइड के दो गुण लिखिए |
Q3. निम्न अभिक्रिओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए |
(i) जब लोहा वाष्प से अभिक्रिया करता है |
(ii) जब मैग्नेशियम तनु हाइड्रोजन क्लोराइड से अभिक्रिया करता है |
(iii) तांबे को वायु की उपस्थिति में गरम किया जाता है |
Q4. आपको तीन धातुओं के नमूने दिए गए हैं - सोडियम, मैग्नेशियम तथा ताँबा | किन्ही दो क्रियाकलापों के सुझाव दीजिए जिससे इन्हें अभिक्रियाशिलता के घटते क्रम में व्यवस्थित किया जा सके |
Q5. बिजली की तारों पर PVC की परत क्यों चढ़ाई जाती हैं ?
Q6. लोहे के औजारों को रखने से पहले तेल क्यों लगाया जाता है ?
Q7. गर्म पानी 2में मैग्नीशियम रिबन तैरने क्यों लगता है ?
Q8. धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का उपयोग किया जाता है? रासायनिक समीकरण भी लिखें।
Q9. अयस्कों से धातु प्राप्त करने के विभिन्न चरण कौन-कौन से हैं ?
Q10. स्कूल की घंटियाँ धातु की ही क्यों बनाई जाती है ?
5 अंक के प्रश्न :
Q1. एक धातु A को मिट्टी के तेल में भंडारित किया जाता है। हवा के संपर्क में आते ही यह गर्म होने लगती है एवम् उत्पाद जल के साथ अभिक्रिया के उपरान्त लाल लिटमस को नीला कर देता है। (1 + 2 + 2)
(i) धातु A का नाम लिखिए?
(ii) रासायनिक समीकरण लिखिए - जब धातु वायु के सम्पर्क में आती है एवम् इस अभिक्रिया के उत्पाद की जल से अभिक्रिया।
(iii) यह धातु A अपने गलित क्लोराइड से किस प्रक्रम द्वारा प्राप्त की जाती है वर्णन कीजिए।
Q2. एक धातु M विद्युत एवम् ऊष्मा की सर्वाधिक चालक है इसका उपयोग विद्युत तार बनाने में किया जाता है एवम् यह प्रकृति में सल्फाइड अयस्क M2S के रूप में पाई जाती है। (1 + 1 + 1 + 2)
(1) धातु M को पहचानिए।
(2) इस धातु के निष्कर्षण के लिए उपर्युक्त प्रक्रम बताइए।
(3) निष्कर्षण में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
(4) एक नामांकित चित्र द्वारा इस धातु के विद्युत अपघटय परिष्करण को दर्शाइए।
Q3. एक धातु X को जब नम वायु में लंबे समय तक वायु में छोड दिया जाता है तो उसकी चमकदार भूरी सतह पर हरे रंग का आवरण चढ जाता है बताइए।
(i) हरे रंग के यौगिक का नाम ।
(ii) धातु X को पहचानिए।
(iii) इस धातु के सल्फेट के जलीय विलयन में लोहे की कील डालने पर विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?
(iv) हरे रंग के आवरण चढने के बाद धातु की सतह का ह्रास होता है इस प्रक्रिया को क्या कहते है ?
Q4. आयनिक यौगिकों के चार गुणधर्म लिखिए।
Q5. कई धातुओं के अयस्क ऑक्साइड के रूप में पाए जाते हैं क्यों ?
All Topics Chapter 3. धातु और अधातु
3. धातु और अधातु-Corrosion (संक्षारण) Science Class 10 In Hindi-CBSE Notes
Hindi Medium Students/Teachers/Tutors:
All Chapters science Class 10
CBSE Notes for Class 10 science Chapter 3. धातु और अधातु – Corrosion (संक्षारण)
The CBSE Notes for Class 10 science Chapter 3. धातु और अधातु – Corrosion (संक्षारण) are prepared to help students understand every concept in a simple, clear, and well-organized manner. These notes are based on the latest CBSE syllabus and are suitable for regular classroom learning, homework, revision, and examination preparation. Every topic is explained using easy language so that students can learn important concepts without difficulty and develop a strong academic foundation.
Studying directly from the textbook is essential, but during revision students often need concise study material that highlights only the most important information. These chapter-wise notes provide exactly that. Instead of reading lengthy chapters repeatedly, students can quickly revise definitions, concepts, facts, examples, and important points in a short period of time. This approach saves valuable study time while improving understanding and retention.
Why Study Chapter 3. धातु और अधातु – Corrosion (संक्षारण) Using Our Notes?
Every chapter contains several important concepts that require careful understanding. Our notes present these concepts in a logical sequence so students can connect ideas easily. Difficult topics are simplified with easy explanations, making learning enjoyable for students of different learning abilities. Whether you are preparing for classroom discussions, assignments, periodic tests, or annual examinations, these notes provide a reliable source for effective revision.
- Prepared according to the latest CBSE curriculum.
- Simple and student-friendly explanations.
- Chapter-wise organized content for easy learning.
- Important concepts, definitions, and key points included.
- Useful for quick revision before examinations.
- Supports self-study and classroom learning.
- Helps improve conceptual understanding and confidence.
- Suitable for homework, assignments, and test preparation.
Benefits of Reading CBSE Notes Regularly
Consistent revision is one of the most effective ways to achieve academic success. Reading CBSE Notes for Class 10 science Chapter 3. धातु और अधातु – Corrosion (संक्षारण) regularly helps students remember important information for a longer period. Since the content is arranged systematically, students can identify important topics quickly and revise them whenever required.
These notes also help students improve answer-writing skills by presenting information in a structured format. Instead of memorizing lengthy paragraphs, students learn how to organize answers using important points and concepts. This not only improves writing quality but also increases confidence during examinations.
How to Use These Notes Effectively
To get the best results, students should first read the NCERT textbook carefully and understand the chapter. After completing the textbook, they should study these notes to reinforce important concepts. During revision, students can focus on highlighted definitions, important facts, and key ideas before solving textbook exercises and practice questions. This learning strategy improves both understanding and long-term memory.
Teachers and parents can also use these notes as a quick reference while helping students revise lessons or complete assignments. Since the content is concise and well-organized, it becomes easier to explain difficult topics within a limited amount of time.
Features of Our CBSE Notes
Every chapter on our platform is created with the objective of making learning easier for students. Our educational team regularly reviews and updates the content according to the latest CBSE guidelines so that students always receive reliable and accurate study material.
- Easy-to-understand chapter explanations.
- Important definitions and key concepts.
- Well-structured content for faster revision.
- Based on the latest CBSE syllabus.
- Helpful for school exams and annual examinations.
- Free online access on desktop and mobile devices.
Prepare Better with Chapter-wise CBSE Notes
Success in examinations depends on consistent practice and smart revision. These CBSE Notes for Class 10 science Chapter 3. धातु और अधातु – Corrosion (संक्षारण) are designed to reduce study pressure by presenting important information in a concise and meaningful way. Students can use them throughout the academic session for daily learning as well as last-minute revision before examinations.
Along with these notes, students are encouraged to solve NCERT textbook questions, practice important questions, and attempt sample papers regularly. Combining concept-based learning with regular practice helps improve problem-solving ability, analytical thinking, and overall academic performance. With disciplined study habits and quality learning resources, students can build confidence, strengthen their understanding of every chapter, and achieve excellent results in school examinations.
3. धातु और अधातु-Corrosion (संक्षारण) Science Class 10 In Hindi-CBSE Notes Study Materials For Class 6 to 12
If you want to improve your academic performance, start studying with free CBSE notes for all classes. These notes are designed to make learning simple, clear, and effective for every student. Choose your class, explore the chapters, and begin your preparation with the latest cbse notes today.