How To Write प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग On विद्यालय में अनुशासनहीनता

How To Write प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग On विद्यालय में अनुशासनहीनता , this is an important part of writing skills your daily practice makes you a perfect and high scorer in exams.

Updated on: 31 March 2026

जाँच प्रतिवेदन 


प्रश्न: आप अमर/अमृता विद्यालय अनुशासन समिति के सचिव हैं। विद्यालय में कक्षा नवमी के विद्यार्थियों पर अनुशासन हीनता के आरोप की जांच पर प्रतिवेदन तैयार कीजिए। 

उत्तर : 

श्रीमान दीप रंजन दास, साकेत सिंह जी और अमर की अध्यक्षता में जाँच समिति जो विद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोप की जाँच लिए गठित की गई थी | समिति ने कुल तीन बैठकें की और बैठक में सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे | समिति द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के आकलन के बाद जाँच की रूप रेखा को तैयार किया गया और दूसरी बैठक से समिति ने जाँच पर कार्य करना शुरू कर दिया | समिति ने नवमी कक्षा के सभी शिक्षकों जीतलाल मीणा, देवधर राय, सुनीता कपूर और रमाशंकर द्विवेदी से पूछताछ की और उनसे विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली अनुशासनहीनता के संबंध में जानकारी जुटाई जिससे समिति को विद्यार्थियों पर लगाये गए आरोप सत्य पाए गये हैं | इस संबंध में कुछ अलग-अलग सेक्शन के मानिटरों और छात्र और छात्राओं से भी पूछ-ताछ की गई जिसमें इस आरोप की पुष्टि हुई |  

   जाँच के दौरान इस विषय के निम्न कारणों का पता चला जो की निम्नलिखित हैं :

 (1) कक्षा में शिक्षकों का अनुपस्थित रहना |

 (2) प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा का नियमित दौरा न करना |

 (3) कुछ छात्रों में उदण्ड व्यवहार का होना |

 जाँच के दौरान प्रस्तुत व्यक्तियों द्वारा निम्नलिखित सलाह भी मिला :

 (1) कक्षा में शिक्षकों की उपस्थिति बढाई जाय | 

 (2) प्रधानाचार्य नियमित कक्षाओं का दौरा करें | 

 (3) उदण्ड प्रवृति के छात्रों के अविभावकों को सूचित किया जाय |   

  साक्ष्य एवं तथ्यों की गहन जाँच पड़ताल के बाद समिति अपने प्रतिवेदन में निम्नलिखित सलाह देती है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो | 

 (i) कक्षा में शिक्षकों की उपस्थिति बढाई जाय | 

 (ii) प्रधानाचार्य नियमित कक्षाओं का दौरा करें | 

 (iii) उदण्ड प्रवृति के छात्रों के अविभावकों को सूचित किया जाय और उन्हें अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाय | 

समिति अपनी अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रहे है निदेशक महोदय इस प्रतिवेदन के आधार पर जो कार्यवाही करना चाहे | 

                                         प्रतिवेदक 

                              1. अमर 

                              2. साकेत सिंह

​                              3. रंजन दास 

 

Chapters of प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग

The topic विद्यालय में अनुशासनहीनता in the chapter प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग plays an important role in improving students' writing skills. It helps learners understand the structure, clarity, and proper expression of ideas in a well-organized manner. By practicing विद्यालय में अनुशासनहीनता , students can develop their ability to communicate effectively in both academic and real-life situations.

In this section of प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग, you will learn the key concepts, format, and examples related to विद्यालय में अनुशासनहीनता . Regular practice and understanding of this topic will enhance your confidence and accuracy in writing. It also helps in exams, competitive tests, and daily communication.

Writing Skills Contents

Mastering विद्यालय में अनुशासनहीनता under प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग ensures better vocabulary usage, sentence formation, and logical presentation of thoughts. This topic is essential for students who want to improve their overall writing performance and achieve better results.