How To Write प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग On प्रतिवेदन कैसे लिखते है
How To Write प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग On प्रतिवेदन कैसे लिखते है, this is an important part of writing skills your daily practice makes you a perfect and high scorer in exams.
प्रतिवेदन (Report):
प्रतिवेदन एक प्रकार का ज्ञापन होता है जो किसी घटना अथवा किसी आयोजन के संदर्भ में लिखित विवरण प्रस्तुत करना होता है | इसी लिखित विवरण को प्रतिवेदन कहते हैं |
प्रतिवेदन के प्रकार
(i) घटना संबंधी जाँच प्रतिवेदन - गत दिनों में घटित हुई किसी घटना से संबंधित विवरण को किसी जाँच अधिकारी या समिति द्वारा जाँच के पश्चात् अपने ऊपर के किसी अधिकारी या सरकार को जांच निष्कर्ष प्रतिवेदन के रूप में सौपना जाँच प्रतिवेदन कहलाता है | विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति, परीक्षा में नक़ल, विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी, विद्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं से बदतमीजी आदि |
(ii) घटना संबंधी विवरणात्मक प्रतिवेदन - इसमें घटना या दुर्घटना सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत करना होता है | जिसमें घटना का स्थान, समय, विषय और उपस्थित लोगों का विवरण होता है | उदाहरण किसी मेले, यात्रा, पिकनिक, सभा, वार्षिकोत्सव तथा रैली आदि |
(iii) घटना अथवा आयोजन संबंधी अवलोकन प्रतिवेदन (संगठनात्मक प्रतिवेदन) - जब कोई घटना या दुर्घटना घटित होता है तो उससे संबंधित जानकारियां जुटाने के लिए एक अवलोकन टीम बनाई जाती है जो अवलोकन के पश्चात् प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होता है | इस प्रकार के प्रतिवेदन में किसी संस्था, सभा, बैठक अथवा इक्कठी की गई जानकारियों का विवरण होता है |
प्रतिवेदन का प्रारूप :
(i) घटना संबंधी जाँच प्रतिवेदन का प्रारूप :
प्रतिवेदन
दिनांक : दिन/महिना/वर्ष
1. पैराग्राफ
1.1 जाँच के लिए गठित समिति की बनावट और सदस्यों की संख्या
2.2 प्रतिवेदन का उदेश्य एवं जाँच संबंधी कार्यवाही एवं बैठकों की संख्या, जाँच में शामिल लोगों की संख्या एवं उनका बयान |
2. पैराग्राफ
2.1 जाँच संबंधी की गई कार्यवाही का विवरण
2.2 जाँच के लिए प्रस्तुत साक्ष्य
3. पैराग्राफ
3.1 निष्कर्ष एवं समिति की सलाह
4. पैराग्राफ
कार्यवाही संबंधी सलाह
प्रतिवेदकों का हस्ताक्षर
प्रतिवेदन का प्रारूप :
प्रतिवेदन
श्रीमान A, B और C की अध्यक्षता में जाँच समिति जो ..... (प्रतिवेदन का विषय) ....... के लिए गठित की गई थी | समिति ने कुल तीन बैठकें की और बैठक में सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे | समिति द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के आकलन के बाद जाँच की रूप रेखा को तैयार किया गया और दूसरी बैठक से समिति ने जाँच पर कार्य करना शुरू कर दिया | समिति ने .... (संबंधित विभाग का नाम ) .......... के P, Q, R और S व्यक्तियों से पूछताछ की और उनसे .... (प्रतिवेदन का विषय) ....... से संबंधित अनियमितताओं के बारे में जानकारी जुटाई जिसमें समिति को इससे जुडी बहुत सी जानकारियाँ एवं जुड़े लोगों का पता चला |
पैरा 1 समाप्त
जाँच के दौरान इस विषय के निम्न कारणों का पता चला जो की निम्नलिखित हैं :
(1) कारण 1
(2) कारण 2
(3) कारण 3
जाँच के दौरान प्रस्तुत व्यक्तियों द्वारा निम्नलिखित सलाह भी मिला :
(1) सलाह 1
(2) सलाह 2
(3) सलाह 3
पैरा 2 समाप्त
साक्ष्य एवं तथ्यों एवं उपरोक्त कारणों की गहन जाँच पड़ताल एवं अवलोकन से यह निष्कर्ष निलकता है कि इस घटना में X, Y और Z व्यक्ति संलिप्त है अथवा दोषी है |
अथवा
साक्ष्य एवं तथ्यों की गहन जाँच पड़ताल के बाद समिति अपने प्रतिवेदन में निम्नलिखित सलाह देती है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो |
(i) सलाह 1
(ii) सलाह 2
(iii) सलाह 3
पैरा 3 समाप्त
समिति अपनी अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रहे है निदेशक महोदय इस प्रतिवेदन के आधार पर जो कार्यवाही करना चाहे |
प्रतिवेदक
1. हस्ताक्षर 1
2. हस्ताक्षर 2
3. हस्ताक्षर 3
(ii) विवरणात्मक प्रतिवेदन का प्रारूप :
शीर्षक
प्रतिवेदक : .................. नाम
स्थान और दिनांक - घटना संबंधी जानकारी जैसे घटित घटना के स्थान, दिनांक और समय | शामिल व्यक्तियों के नाम कोई सभा या बैठक थी तो उसके अध्यक्ष के नाम और शीर्षक पर प्रकाश देकर उक्त घटना संपन्न हुई आदि लिखते है |
प्रतिवेदन की बॉडी ............................................................................................ ................................................................................................................. ............................................................................................................... .............................................................................................................. .........................
निषकर्ष और परिणाम के साथ धन्यवाद प्रस्ताव
प्रतिवेदन कैसे लिखते हैं (Report Writing in Hindi)
प्रतिवेदन (Report Writing) एक औपचारिक लेखन शैली है जिसमें किसी घटना, कार्यक्रम या विषय के बारे में तथ्यात्मक और स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य पाठक को सही, संक्षिप्त और व्यवस्थित जानकारी देना होता है। प्रतिवेदन में भाषा सरल, स्पष्ट और औपचारिक होती है तथा इसमें व्यक्तिगत विचारों की अपेक्षा तथ्यों पर अधिक ध्यान दिया जाता है। एक अच्छा प्रतिवेदन वही होता है जो समय, स्थान, घटना और परिणाम को सही क्रम में प्रस्तुत करे।
प्रतिवेदन का प्रारूप (Format of Report Writing)
- 1. शीर्षक (Title): विषय स्पष्ट और आकर्षक होना चाहिए।
- 2. दिनांक (Date): घटना या रिपोर्ट लिखने की तिथि।
- 3. स्थान (Place): घटना का स्थान।
- 4. प्रस्तावना (Introduction): घटना का संक्षिप्त परिचय (क्या, कब, कहाँ)।
- 5. मुख्य विवरण (Body): घटना का पूरा विवरण क्रमबद्ध तरीके से।
- 6. निष्कर्ष (Conclusion): परिणाम या अंतिम स्थिति।
- 7. लेखक का नाम: अंत में नाम/हस्ताक्षर।
प्रतिवेदन का उदाहरण
शीर्षक: विद्यालय में स्वच्छता अभियान पर प्रतिवेदन
दिनांक: 25 मार्च 2026
स्थान: राजकीय उच्च विद्यालय, दिल्ली
हमारे विद्यालय में 25 मार्च 2026 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलायी गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी छात्रों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
लेखक: कक्षा 10 का छात्र
महत्वपूर्ण बिंदु (Key Points)
- भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए
- तथ्यों पर आधारित लेखन करें
- क्रमबद्ध तरीके से विवरण दें
- अनावश्यक विवरण से बचें
अतिरिक्त प्रश्न (Extra Questions)
प्रश्न 1: प्रतिवेदन क्या होता है?
उत्तर: प्रतिवेदन किसी घटना या विषय का तथ्यात्मक विवरण होता है।
प्रश्न 2: प्रतिवेदन में क्या-क्या शामिल होता है?
उत्तर: शीर्षक, दिनांक, स्थान, प्रस्तावना, मुख्य विवरण और निष्कर्ष।
MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न)
1. प्रतिवेदन की भाषा कैसी होती है?
A. भावनात्मक
B. औपचारिक ✅
C. अनौपचारिक
D. हास्यपूर्ण
2. प्रतिवेदन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. मनोरंजन
B. जानकारी देना ✅
C. कहानी सुनाना
D. संवाद करना
Chapters of प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग
The topic प्रतिवेदन कैसे लिखते है in the chapter प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग plays an important role in improving students' writing skills. It helps learners understand the structure, clarity, and proper expression of ideas in a well-organized manner. By practicing प्रतिवेदन कैसे लिखते है, students can develop their ability to communicate effectively in both academic and real-life situations.
In this section of प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग, you will learn the key concepts, format, and examples related to प्रतिवेदन कैसे लिखते है. Regular practice and understanding of this topic will enhance your confidence and accuracy in writing. It also helps in exams, competitive tests, and daily communication.
Writing Skills Contents
Mastering प्रतिवेदन कैसे लिखते है under प्रतिवेदन लेखन रिपोर्टिंग ensures better vocabulary usage, sentence formation, and logical presentation of thoughts. This topic is essential for students who want to improve their overall writing performance and achieve better results.