NCERT Solutions for Class 9th Science
Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है
अध्याय -समीक्षा
अध्याय-समीक्षा :
- समान रासायनिक प्रकृति के पदार्थों को जो एक ही प्रकार के कणों से बने होते हैं, शुद्ध पदार्थ कहते है |
- मिश्रण (Mixture) : दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों के मेल से बने पदार्थ को मिश्रण कहते है | जैसे - जल में चीनी, रक्त, वायु और बालू नमक का मिश्रण आदि |
- समुद्र का जल, खनिज, मिटटी आदि सभी मिश्रण के उदाहरण हैं |
- किसी पदार्थ को अन्य प्रकार के तत्वों में भौतिक प्रक्रम द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है | ये शुद्ध पदार्थ होते हैं जैसे - सोडियम क्लोराइड, चीनी आदि |
- तत्व (Element) : तत्व किसी पदार्थ का वह मूल रूप होता है जो एक ही प्रकार के रासायनिक प्रकृति के बने होते हैं और जिसे किसी भी भौतिक या रासायनिक प्रक्रम के द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है | तत्व कहलाता है | जैसे - लोहा, ऑक्सीजन, सल्फर, सोना, चांदी आदि |
- यौगिक (Compound) : दो या दो से अधिक तत्वों के मेल से एक निश्चित अनुपात में रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बने पदार्थ को यौगिक कहते है | जैसे - जल, नमक, चीनी, अल्कोहल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड आदि यौगिक है |
- समांगी मिश्रण: वह मिश्रण जिसकी बनावट समान हो तथा इसके कणों को अलग अलग नहीं पहचाना जा सके समांगी मिश्रण कहते है | जैसे : नमक और जल का घोल |
- विषमांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसके अंश भौतिक रूप से अलग होते है और इसके कणों को अलग-अलग पहचाना जा सकता है, विषमांगी मिश्रण कहलाता है | जैसे : लोहे के बुरादे और बालू का मिश्रण |
- दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते है |
- विलयन पदार्थ के तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है | जैसे - ठोस - मिश्रघातु, द्रव - निम्बू पानी, गैस - वायु |
- विलयन के कण समान रूप से वितरित रहते है, अर्थात इसके कणों को अलग-अलग पहचाना नहीं जा सकता है | जैसे - निम्बू-चीनी पानी में एक ही स्वाद होता है |
Chapter Contents: