NCERT Solutions for Class 9th Science
Chapter 10. गुरुत्वाकर्षण
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
पाठ 10. गुरुत्वाकर्षण बल
प्रश्न: द्रव्यमान और भार में अंतर स्पष्ट करो |
उत्तर:
द्रव्यमान | भार |
(1) यह वस्तु में उपस्थित कुल पदार्थ की मात्रा होती है | द्रव्यमान वस्तु के जड़त्व की माप होती है | (2) वस्तु का द्रव्यमान प्रत्येक स्थान पर अचर रहता है | (3) इसका मात्रक किलोग्राम (kg) है | (4) यह भौतिक तुला से मापा जाता है | (5) यह एक अदिश राशि है | |
(1) भार किसी वस्तु पर लगने वाला बल है जो पृथ्वी द्वारा किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचने के लिए लगाया जाता है | (2) वस्तु का भार अलग-अलग स्थान पर बदलता रहता है | (3) इसका मात्रक न्यूटन (N) होता है | (4) यह कमानीदार तुला से मापा जाता है | (5) यह एक सदिश राशि है | |
प्रश्न: गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते है |