NCERT Solutions for Class 9th Political Science
Chapter 1. समकालीन विश्व में लोकतंत्र
अभ्यास
पाठ -1
प्रश्न: चिली में किसके द्वारा और कब सरकार का तख्ता पलटा गया ?
उत्तर: चिली में 11 सितम्बर 1973 में आगस्तों पिनोशों ने वहां के सरकार का तख्ता पलटा |
प्रश्न: सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार किसे कहते है ?
उत्तर: अठारह वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी रंगभेद, जाति, धर्म अथवा लिंग आदि के भेद-भाव के उन्हें वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है तो इस प्रकार के अधिकार को सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार कहते है |
प्रश्न: जनमत संग्रह से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: जनमत संग्रह सभी मतदाताओं के समक्ष कोई एक प्रस्ताव रखकर उस पर हाँ या ना में जबाब लेने वाला प्रत्यक्ष चुनाव है | यह किसी नए संविधान, कानून या सरकार की किसी एक नीति पर कराया जा सकता है |
प्रश्न: चिली के सैनिक विद्रोह में किसकी सहायता थी ?
उत्तर : चिली के सैनिक विद्रोह में यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका ने सैनिक विद्रोह में मदद की |
प्रश्न: सेना द्वारा सरकार को उखाड़ फेंकने पर समान्यत: कौन-सी स्वतंत्रताएँ समाप्त हो जाती है ?
अथवा Or
प्रश्न: अगर देश में सैनिक शासन हो जाए तो हमारे किन अधिकारों का हनन होगा ?
उत्तर:
(i) किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियाँ मान्य नहीं की जाती है | यदि ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है |
(ii) प्रैस की स्वतंत्रता समाप्त हो जाती है |
(iii) किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय बिना कारण बताए गिरफ्तार किया जा सकता है | कई वर्षों की सजा भी दी जा सकती है |
(iv) वकील या दलील के लिए सैन्य शासन में कोई स्थान नहीं है |
(v) आन्दोलनों पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाता है |
प्रश्न: