NCERT Solutions for Class 8th Science
Chapter 8. कोशिका-संरचना एवं प्रकार्य
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न - युकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर लिखिए।
उत्तर - युकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतरः
युकैरियोटिक कोशिका | प्रोकैरियोटिक कोशिका |
1. वे जीव जिनकी कोशिकाओं के केन्द्रक झिल्ली होती है उन्हे युकैरियोट्स कहते है। 2. सभी बहुकोशिकिय जीव । |
1. वे जीव जिनकी कोशिकाओं के केन्द्रक, झिल्ली विहीन होती है उन्हे प्रोकैरियोट्स कहते है। 2. उदाहरण: जीवाणु और नील हरित शैवाल। |
प्रश्न - कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले कोशिकांगों के नाम लिखिए।
उत्तर - कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले कोशिकांगों के नाम:-
(i) माइटोकाॅड्रिया
(ii) गाल्जी बाॅडी
(iii) रिक्तिका
(iv) राइबोसोम
(v) लाइसोसोम
प्रश्न - समझाइए , क्लोरोप्लास्ट पादप कोशिकाओ में क्यों पाया जाता है ?
उत्तर - पादप अपना भोजन स्वयं प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा बनाता है। जबकि प्रकाश संश्लेषण में क्लोरोफिल की आवश्यकता होती है जिसे क्लोरोप्लास्ट कहते है। यह पौधो और उसकी पतियों को हरा रंग प्रदान करता है। इसलिए यह पौधों के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न - सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है । समझाइए।
उत्तर - जिस प्रकार विभिन्न ईटों को जोड कर भवन का निर्माण किया जाता है। उसी प्रकार विभिन्न कोशिकाएॅ एक दूसरे से जुड कर प्रत्येक शरीर का निर्माण करती है। ईट भवन का संरचनात्मक इकाई होता है ठीक उसी प्राकर कोशिका उतक का , उतक अंगों का , और कई अंग मिलकर एक शरीर बनाती है। इस प्रकार कोशिका सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है ।