NCERT Solutions for Class 6th History
Chapter आरंभिक नगर
अतिरिक्त प्रश्न
अध्याय 4 आरंभिक नगर
अतरिक्त प्रश्न
प्रश्न: हड़प्पा के नगरो की क्या विशेषताएँ है ?
उत्तर: हड़प्पा के नगरो की निम्न विशेषताएँ है :
1. इन नगरों में से कई को दो या उससे ज्यादा हिस्सों में विभाजित किया गया
था।
2. प्रायः पश्चिमी भाग छोटा था लेकिन ऊँचाई पर बना था और पूर्वी हिस्सा बड़ा था लेकिन यह निचले इलाके में था।
3. ऊँचाई वाले भाग को पुरातत्त्वविदों ने नगर-दुर्ग कहा है और निचले हिस्से को निचला-नगर कहा है।
4. दोनों हिस्सों की चारदीवारियाँ पकी ईंटों की बनाई जाती थीं। इसकी ईंटें इतनी अच्छी थीं कि हजारो सालों बाद आज तक उनकी दीवारें खड़ी रहीं।
5. दीवार बनाने के लिए ईंटों की चिनाई इस तरह करते थे जिससे कि दीवारें खूब मजबूत रहें।