NCERT Solutions for Class 10th Science
Chapter 8. जीव जनन कैसे करते है
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न - किन्हीं तीन उभयलिंगी जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर - 1. फीताकृमि 2. केंचुआ 3. सितारा मछली ।
प्रश्न - भ्रूण अपना भोजन किस प्रकार प्राप्त करता है ?
उत्तर - अपरा ( प्लासेंटा से )
प्र0- नर तथा मादा जननांगो के नाम लिखो ।
उ0- नर में वृषण होता है जो शुक्राणुओ को उत्पन्न करता है।
मादा में अंडाशय होता है जो अंडाणुओ को उत्पन्न करता है।
प्र0- निषेचन किसे कहते हैं ?
उ0- नर युग्मक शुक्राणु तथा मादा युग्मक अंडाणु दोनो युग्मको के
संलयन की क्रिया को निषेचन कहते हैं।
प्र0- बाह्य निषेचन क्या है ?
उ0- मछलियो तथा उभयचरो में निषेचन समान्यत: शरीर के बाहर
होता हैं। अत: इसे बाह्य निषेचन कहते हैं।
प्र0- रजोदर्शन तथा रजोनिवृति में अंतर स्पष्ट किजिए ।
उ0- रजोदर्शन - यौवनारंभ के समय रजोधर्म के प्रारंभ को
रजोदर्शन कहते है।
यह 12 से 14 वर्ष की आयु की युवतियो में प्रारंभ होता हैं ।
रजोनिवृति - जब स्त्रियो के रजोधर्म 50 वर्ष की आयु में
ऋतुस्राव तथा अन्य धटना चक्रो की समाप्ती रजोनिवृति
कहलाती है।
प्र0- परागण किसे कहते है ? इसके विभिन्न प्रकारो का नाम लिखो ।
उ0- परागकणों का परागकोष से वर्तिकाग्र तक के स्थानान्तरण को परागण कहते है।
परागण दो प्रकार के होते है।
1. स्व - परागण
2. परा - परागण
प्र0- स्व - परागण किसे कहते है ?
उ0- एक पुष्प के परागकोष से उसी पुष्प के अथवा उस पौधे के अन्य पुष्प के वर्तिकाग्र तक परागकणो का स्थानान्तरण स्व - परागण कहलाता है।
प्र0- परा - परागण किसे कहते है।
उ0- एक पुष्प के पराकोष से उसी जाति के दूसरे पौधे के पुष्प के वर्तिकाग्र तक परागकणो का स्थानान्तरण परा - परागण कहलाता है