- Improves communication
- Helps in exams
- Builds confidence
- Enhances creativity
- Gain your reading and comprehension
Hindi Vyakaran (हिंदी व्याकरण)
Hindi Vyakaran is the one of the best subject for students where they learn it and obtain good marks in examination. There should be a hard grip on this subject and it's topics like Varna, Samas, Sandhi, Upasarg, pratyay, Alankar, Vachya parivartan, bhasha, Shabd, and vakya rachna etc.
समास - परिचय परिभाषा एवं भेद | हिंदी व्याकरण
समास
परिचय परिभाषा एवं भेद
समास : परिभाषा
दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को समास कहते हैं | हिंदी व्याकरण में समास का शाब्दिक अर्थ संक्षिप्त या छोटा होता है | इसलिए समास को संक्षिप्तीकरण करण कहते हैं |
उदाहरण : 'कर्म के लिए भूमि' का समास में समस्त पद बनता है 'कर्मभूमि' |
राजा का पुत्र - राजपुत्र |
मुँह को तोड़ने वाला - मुँहतोड़ |
समास के समस्तपद : समास के नियम के उपयोग से बने संक्षिप्त शब्द को समस्तपद कहते है | इसमें इसमें समास होने के बाद विभक्तियों के चिन्ह (परसर्ग) का लोप हो जाता है |
उदाहरण :
1. कर्म के अनुसार - विग्रह का समस्तपद है - यथाकर्म
2. राह के लिए खर्च - विग्रह का समस्तपद है - राहखर्च
3. माखन को चुराने वाला - विग्रह का समस्तपद है - माखनचोर
4. स्वयं से चलने वाला - विग्रह का समस्तपद है - स्वचालित
5. रोग से मुक्त - विग्रह का समस्तपद है - रोगमुक्त
समास-विग्रह : समासिक शब्दों अर्थात उसके समस्तपदों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना या दर्शाना समास-विग्रह कहलाता है | विग्रह के पश्चात् समस्तपद का लोप हो जाता है |
उदाहरण :
| समस्तपद | समास-विग्रह |
| 1. देशभक्ति - | देश के लिए भक्ति |
| 2. मरणासन्न - | मरण को आसन्न |
| 3. भयाकुल - | भय से आकुल |
| 4. मूर्तिपूजा - | मूर्ति की पूजा |
| 5. नीलकंठ - | नीला है कंठ जो |
समास के पद : समास के पद दो प्रकार के होते है -
समास के दो पदों में से पहले पद को पूर्वपद और बाद के दुसरे पद को उत्तरपद कहते हैं |
जैसे - बालकृष्ण में बाल पूर्वपद है और कृष्ण उत्तरपद है |
समास के भेद : हिंदी व्याकरण में समास के छ: भेद हैं |
1. अव्ययीभाव समास
2. तत्पुरुष समास
3. कर्मधारय समास
4. द्विगु समास
5. द्वन्द समास
6. बहुव्रीहि समास
समास के अन्य टॉपिक्स
हिंदी भाषा के लिए हिंदी व्याकरण का अपना एक महत्व है | भाषा पर अच्छी पकड़ हो इसके लिए आपका व्याकरण काफी मजबूत होना चाहिए ताकि आप बोलने या लिखने में गलतियाँ न करे, इसके लिए जरुरी है कि आप, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, वर्ण, वर्ण परिचय, समास, संधि प्रत्यय, उपसर्ग वाच्य और वाच्य परिवर्तन, अलंकार जैसे विषयों पर पकड़ काफी मजबूत हो |
✨ You May Also Like This!
View Related Article
Learn Writing SkillsHere You will learn how to write a paragraphs, essays, letters, notice, reports, article and so many writing skills
Writing Skills Contents
Examples: School Event Notice, Meeting Notice, Competition Announcement
Why Writing Skills Are Important?
Conclusion
Mastering writing skills requires regular practice and understanding of formats. With proper guidance and examples, students can easily improve their paragraph, essay, letter, and notice writing skills.