1. वाच्य परिभाषा (Voice definition)
2. वाच्य परिवर्तन (Changing Voice)
3. कर्तृ वाच्य (Kartri Vachchya)
4. कर्म वाच्य (Karm Vachchya)
5. भाव वाच्य (Bhav Vachchya)
- Improves communication
- Helps in exams
- Builds confidence
- Enhances creativity
- Gain your reading and comprehension
Hindi Vyakaran (हिंदी व्याकरण)
Hindi Vyakaran is the one of the best subject for students where they learn it and obtain good marks in examination. There should be a hard grip on this subject and it's topics like Varna, Samas, Sandhi, Upasarg, pratyay, Alankar, Vachya parivartan, bhasha, Shabd, and vakya rachna etc.
वाच्य (Voice) - वाच्य परिभाषा (Voice definition) | हिंदी व्याकरण
वाच्य (Voice)
वाच्य परिभाषा (Voice definition)
परिभाषा (Definition) : बोलने का विषय क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाए कि क्रिया द्वारा किए गए विधान (कही गई बात / कार्य) का विषय कर्ता है कर्म है या भाव है उसे 'वाच्य' कहते है |
उदाहरण:
(i) राम ने रावण को मारा | (कर्ता प्रधान)
(ii) रावण राम के द्वारा मारा गया | (कर्म प्रधान)
(iii) राम से रावण मारा गया | (भाव प्रधान)
वाच्य के भेद (Kinds of Voice):
वाच्य के तीन भेद होते हैं |
1. कर्तृ वाच्य (Active Voice)
2. कर्म वाच्य (Passive Voice)
3. भाव वाच्य (Impersonal Voice)
1. कर्तृ वाच्य (Active Voice): जिस वाच्य में कर्ता की प्रधानता हो उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं |
जैसे- (i) गीता खाना पकाती है |
(ii) तुमने पुस्तक पढ़ी |
(iii) वह कल कार खरीदेगा |
(iv) हमलोग व्यायाम कर रहे हैं |
(v) सीता आराम कर चुकी है |
नोट: कर्तृ वाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों ही प्रकार के क्रियाओं का प्रयोग होता है |
2. कर्म वाच्य (Passive Voice): किसी वाक्य में क्रिया का वह रूप जिसमें कर्म की प्रधानता का बोध हो | कर्म वाच्य कहते हैं |
उदाहरण :
(i) गीता के द्वारा खाना पकाया जाता है |
(ii) उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी जा सकती है |
(iii) उसके द्वारा कार खरीदी जाएगी |
(iv) गेंद खेली जाती है |
(v) पत्र लिखा जाता है |
नोट : इसमें केवल सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है |
3. भाव वाच्य (Impersonal Voice) : जब किसी वाक्य में क्रिया या भाव की प्रधानता होती है उसे भाव वाच्य कहते है |
उदाहरण :
(i) मुझसे रोया नहीं जाता है |
(ii) उससे बोला नहीं जाता है |
(iii) तुमसे चला नहीं जाता है |
(iv) मोहन से टहला भी नहीं जाता।
(v) मुझसे उठा नहीं जाता।
नोट : इसमें अकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है |
वाच्य (Voice) के अन्य टॉपिक्स
हिंदी भाषा के लिए हिंदी व्याकरण का अपना एक महत्व है | भाषा पर अच्छी पकड़ हो इसके लिए आपका व्याकरण काफी मजबूत होना चाहिए ताकि आप बोलने या लिखने में गलतियाँ न करे, इसके लिए जरुरी है कि आप, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, वर्ण, वर्ण परिचय, समास, संधि प्रत्यय, उपसर्ग वाच्य और वाच्य परिवर्तन, अलंकार जैसे विषयों पर पकड़ काफी मजबूत हो |
✨ You May Also Like This!
View Related Article
Learn Writing SkillsHere You will learn how to write a paragraphs, essays, letters, notice, reports, article and so many writing skills
Writing Skills Contents
Examples: School Event Notice, Meeting Notice, Competition Announcement
Why Writing Skills Are Important?
Conclusion
Mastering writing skills requires regular practice and understanding of formats. With proper guidance and examples, students can easily improve their paragraph, essay, letter, and notice writing skills.