Chapter 11. विपणन -पेज 1 Business Study Class 12 In Hindi-CBSE Notes
Explore NCERT Solutions for Class 12 business study Chapter Chapter 11. विपणन Topic पेज 1 with simple explanations and free ncert solution in Hindi.
Chapter 11. विपणन -पेज 1 Business Study Class 12 In Hindi-CBSE Notes
Popular Topics Covered
Our study material includes
- cbse notes for class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन topic पेज 1 in hindi
- class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन cbse notes
- cbse class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन notes in hindi
- class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन study notes
- class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन revision notes
- cbse notes for class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन
- class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन summary notes
- cbse class 12 business study chapter Chapter 11. विपणन quick notes
All Topics Chapter Chapter 11. विपणन
Notes
Chapter 11. विपणन -पेज 1 Business Study Class 12 In Hindi-CBSE Notes
Chapter 11. विपणन
पेज 1
अध्याय-11
वित्तीय प्रबंध
विपणन :- विपणन से अभिप्राय ऐसी व्यवस्था से हैं जिसमें वस्तु के उत्पादन, इसके क्रय -विक्रय तथा बिक्री के बाद की सेवाएं शामिल होती हैं |
बाजार :- बाजार से अभिप्राय ऐसे स्थान से है जहाँ क्रेता, विक्रेता प्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं और सेवाओं का क्रय-विक्रय करते हैं |
विक्रयण :- इससे अभिप्राय उन क्रियाओं से है, जो ग्राहक के आदेश प्राप्त करने से लेकर वस्तुओं व सेवाओं की सुपुर्दगी तक में शामिल होती हैं |
विपणन की विशेषताएं
(1) आवश्यकता एवं इच्छा : विपणन उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करने का कार्य करता हैं | सभी व्यक्तियों की आवश्यकताएं लगभग समान होती हैं परन्तु इच्छाएं भिन्न -भिन्न होती हैं; जैसे भूख लगना आवश्यकता है लेकिन भूख को भरने के लिए क्या खाया जाता है यह व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हैं | भूख को शांत करने के लिए रोटी सब्जी, सांभर-डोसा और चावल - दाल आदि खाया जा सकता हैं, यह व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता हैं |
(2) एक बाजार प्रस्ताव तैयार करना : विपणन उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं व प्राथमिकताओं के अनुसार, उत्पाद व सेवाओं के नाम, प्रकार, मूल्य, साईज, उपलब्धि केन्द्र, आदि जानकारियों को ध्यान में रखकर बाजार प्रस्ताव तैयार करता हैं |
(3) ग्राहक महत्व : एक क्रेता वस्तुओं को क्रय करते समय उस वस्तु की लागत और संतुष्टि की तुलना करता हैं | तथा अधिक संतुष्टि की स्थिति में उस वस्तु का क्रय करता हैं | विक्रेता को क्रेता की इस प्रवृति को ध्यान में रखा कर वस्तुओं का उत्पादन करता चाहिए, ताकि वह बाजार प्रतियोगिता में बना रह सकें |
(4) विनिमय प्रक्रिया : विनिमय का अर्थ लेन-देन से हैं | विपणन के अंतर्गत दो पक्षकार क्रेता और विक्रेता शामिल होते हैं | जिनके द्वारा विनिमय का कार्य किया जाता है | विक्रेता द्वारा वस्तुओं व सेवाओं का विक्रय क्रेता को किया जाता हैं और क्रेता द्वारा विक्रेता को धन या धन के समान कोई अन्य चीज दी जाती हैं | इस प्रकार विपणन में विनिमय का कार्य किया जाता हैं |
विपणन प्रबंध :- विपणन प्रबंध से अभिप्राय उस क्रियाओं से है जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं की आवश्यकतों की संतुष्टि किये जाने वाली कार्यों का नियोजन, संगठन, नियुक्तिकरण, निर्देशन और नियंत्रण किया जाता हैं |
विपणन एवं विक्रयण में अंतर
| अंतर का आधार | विपणन | विक्रयण |
| (1) क्षेत्र | विपणन का क्षेत्र अधिक व्यापक होता हैं | | विक्रायण का क्षेत्र संकुचित होता हैं | |
| (2) केन्द्र बिन्दु | इसका केंद्र बिन्दु उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की संतुष्टि करना हैं| | इसका केंद्र बिन्दु केवल बिक्री करना होता हैं | |
| (3) क्रिया का प्रारम्भ एवं अंत | वस्तु के विचार से उपभोक्ता की संतुष्टि को पूरा किये जाने तक विपणन क्रिया की जाती हैं | | क्रिया का प्रारम्भ वस्तु के निर्माण से शुरू होता है और उपभोक्ता को वस्तु उपलब्ध करने पर इस क्रिया का अंत होता हैं | |
| (4) लाभ की प्राप्ति | विपणन में उपभोक्ताओं को संतुष्ट का लाभ कमाया जाता हैं | | इसके अंतर्गत लाभ अधिकतम बिक्री द्वारा प्राप्त होता हैं | |
| (5) बिक्री के बाद की सेवाएं | इसके अंतर्गत बिक्री के बाद की सेवाएं दे जाती हैं | | इसके अंतर्गत बिक्री के बाद की सेवाएं नहीं दी जाती हैं | |
विपणन के कार्य
(1) बाजार सूचनाओं का एकत्रीकरण एवं विश्लेषण : विपणन के अंतर्गत बाजारी सूचनाएं जैसे :- (i) उपभोक्ता कौन सी वस्तु, किस मूल्य पर, किस मात्र में, व किस स्थान पर और कब चाहता है आदि सूचनाओं का एकत्रीकरण किया जाता हैं | एकत्रित की गई सुचानाओं का विश्लेषण कर यह निर्णय लिया जाता है कि किस प्रकार की वस्तु का उत्पादन किया जाये |
(2) विपणन नियोजन : विपणन कर्ता द्वारा विपणन के उद्येश्यों की पूर्ति के लिए विपणन नियोजन का कार्य किया जाता हैं | जैसे :- यदि किसी कंपनी को 50% उत्पादन बढाना हैं तो इसको प्राप्त करने के कई विकल्प हो सकते हैं | परन्तु कई विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना ही नियोजन कहलाता हैं |
(3) उत्पाद डिजाइनिंग तथा विकास : एक विक्रेता को प्रतियोगी बाजार में बने रहने के लिए अपनी वस्तु को अन्य प्रतियोगी से अलग तथा आकर्षक दिखाने की आवश्यकता होती है | इसके लिए यह आवश्यक हो जाता हैं कि वह वस्तु को आकर्षक दिखाने के लिए इसकी डिजाइनिंग भी बेहतर तरीके से करें |
(4) प्रमापीकरण एवं श्रेणीकरण : विपणन के अंतर्गत वस्तुओं का प्रमापीकरण (अर्थात् वस्तु का आकार, किस्म, डिजाइन, भार, रंग, प्रयोग आदि ) में समरूपता व श्रेणीकरण (अर्थात् सामान्य क़िस्म और बेहतर क़िस्म विशेष की वस्तुओं को अलग करना ) आदि का कार्य किया जाता हैं |
(5) पैकेजिंग एवं लेबलिंग : विपणन के अंतर्गत वस्तु की पैकेजिंग का उद्येश्य वस्तु को परिवहन व अन्य परिस्थितियों में होने वाली क्षय, टूट-फूट व क्षति से बचाने तथा लेबलिंग का उद्येश्य वस्तु के विषय में जानकारी (जैसे : वस्तु की उत्पादन तिथि, मूल्य, प्रयोग की विधि, बैच नम्बर, प्रयोग की अन्तिम तिथि, वस्तु को बनाने में प्रयोग साम्रागी आदि ) देने का होता हैं |
(6) नामकरण/ब्रांडिग : किसी भी उत्पाद की पहचान उस वस्तु के बांड से होती हैं | किसी वस्तु की ब्रांडिग उसे प्रतियोगी बाजार में एक अलग पहचान देती हैं और प्रतिगोगिता बाजार में बने रहने को भी सुनिश्चित करती हैं |
(7) ग्राहक सहायक सेवा : विपणन की एक अहम् विशेषता है जो उसे बिक्री व बाजार आदि क्रियाओं से अलग करती है, वह हैं वस्तु की बिक्री के बाद की सेवाएं | जिससें उपभोक्ताओं की संतुष्टि में वृद्धि होती हैं | इसके लिए विपणनकर्ता निम्न सेवाएं प्रदान करता है ;
(i) ग्राहक शिकायत निवारण केंद्र,
(ii) विक्रेय उपरांत सेवाएं,
(iii) उधार सेवाएं,
(iv) तकनीकी सेवाएं, और
(v) देख रेख सुविधाएँ |
(8) उत्पादों का मूल्य निर्धारण : किसी वस्तु का मूल्य निर्धारण एक अहम् प्रक्रिया है क्योंकि किसी वस्तु का मूल्य ही उस वस्तु की बिक्री को निर्धारित करता हैं | मूल्य निर्धारण के समय वस्तु की लागत, लाभ की दर, प्रतियोगी वस्तु का मूल्य और सरकारी नीति आदि को ध्यान में रखा जाता हैं |
(9) संवर्द्धन : संवर्द्धन के अंतर्गत उपभोक्ताओं को वस्तुओं की जानकारी दी जाती हैं | ताकि वह उस विशेष वस्तु को खरीदने के लिए प्रेरित हो | संवर्द्धन के अंतर्गत विज्ञापन, वैयक्तिक विक्रय, विक्रय संवर्द्धन, और प्रचार आदि शामिल होते हैं |
(10) भौतिक वितरण : इसके द्वारा वस्तुओं को उत्पादन स्थान से उपभोक्ता स्थान तक पंहुचाया जाता हैं | भौतिक वितरण के अंतर्गत वस्तुओं के भण्डारण, स्टॉक मात्रा और परिवहन आदि का कार्य किया जाता हैं | इस प्रकार यह वस्तु में समय व स्थान उपयोगिता पैदा करता हैं |
(11) परिवहन : प्रायः उत्पाद का स्थान व उपभोग का स्थान अलग - अलग स्थान पर स्थित होते हैं परिवहन दोनों स्थानों को जोड़ने का कार्य करता हैं | अतः परिवहन द्वारा वस्तुओं में स्थान उपयोगिता का सृजन होता हैं |
(12) संग्रहण : प्रायः कई कारणों की वजह से वस्तुओं की उत्पादन के बाद तुरंत बिक्री संभव नहीं हो पाती हैं, ऐसी स्थिति में वस्तुओं की संग्रहण की आवश्यकता होती हैं | ताकि वस्तुओं को सुरक्षित रखा जा सकें | संग्रहण वस्तुओं को उपभोक्ताओं को सही समय पर सुपुर्द कराने में भी मदद करता हैं |
|
All Topics Chapter Chapter 11. विपणन
Chapter 11. विपणन -पेज 1 Business Study Class 12 In Hindi-CBSE Notes
Hindi Medium Students/Teachers/Tutors:
All Chapters business study Class 12
CBSE Notes for Class 12 business study Chapter Chapter 11. विपणन – पेज 1
The CBSE Notes for Class 12 business study Chapter Chapter 11. विपणन – पेज 1 are prepared to help students understand every concept in a simple, clear, and well-organized manner. These notes are based on the latest CBSE syllabus and are suitable for regular classroom learning, homework, revision, and examination preparation. Every topic is explained using easy language so that students can learn important concepts without difficulty and develop a strong academic foundation.
Studying directly from the textbook is essential, but during revision students often need concise study material that highlights only the most important information. These chapter-wise notes provide exactly that. Instead of reading lengthy chapters repeatedly, students can quickly revise definitions, concepts, facts, examples, and important points in a short period of time. This approach saves valuable study time while improving understanding and retention.
Why Study Chapter Chapter 11. विपणन – पेज 1 Using Our Notes?
Every chapter contains several important concepts that require careful understanding. Our notes present these concepts in a logical sequence so students can connect ideas easily. Difficult topics are simplified with easy explanations, making learning enjoyable for students of different learning abilities. Whether you are preparing for classroom discussions, assignments, periodic tests, or annual examinations, these notes provide a reliable source for effective revision.
- Prepared according to the latest CBSE curriculum.
- Simple and student-friendly explanations.
- Chapter-wise organized content for easy learning.
- Important concepts, definitions, and key points included.
- Useful for quick revision before examinations.
- Supports self-study and classroom learning.
- Helps improve conceptual understanding and confidence.
- Suitable for homework, assignments, and test preparation.
Benefits of Reading CBSE Notes Regularly
Consistent revision is one of the most effective ways to achieve academic success. Reading CBSE Notes for Class 12 business study Chapter Chapter 11. विपणन – पेज 1 regularly helps students remember important information for a longer period. Since the content is arranged systematically, students can identify important topics quickly and revise them whenever required.
These notes also help students improve answer-writing skills by presenting information in a structured format. Instead of memorizing lengthy paragraphs, students learn how to organize answers using important points and concepts. This not only improves writing quality but also increases confidence during examinations.
How to Use These Notes Effectively
To get the best results, students should first read the NCERT textbook carefully and understand the chapter. After completing the textbook, they should study these notes to reinforce important concepts. During revision, students can focus on highlighted definitions, important facts, and key ideas before solving textbook exercises and practice questions. This learning strategy improves both understanding and long-term memory.
Teachers and parents can also use these notes as a quick reference while helping students revise lessons or complete assignments. Since the content is concise and well-organized, it becomes easier to explain difficult topics within a limited amount of time.
Features of Our CBSE Notes
Every chapter on our platform is created with the objective of making learning easier for students. Our educational team regularly reviews and updates the content according to the latest CBSE guidelines so that students always receive reliable and accurate study material.
- Easy-to-understand chapter explanations.
- Important definitions and key concepts.
- Well-structured content for faster revision.
- Based on the latest CBSE syllabus.
- Helpful for school exams and annual examinations.
- Free online access on desktop and mobile devices.
Prepare Better with Chapter-wise CBSE Notes
Success in examinations depends on consistent practice and smart revision. These CBSE Notes for Class 12 business study Chapter Chapter 11. विपणन – पेज 1 are designed to reduce study pressure by presenting important information in a concise and meaningful way. Students can use them throughout the academic session for daily learning as well as last-minute revision before examinations.
Along with these notes, students are encouraged to solve NCERT textbook questions, practice important questions, and attempt sample papers regularly. Combining concept-based learning with regular practice helps improve problem-solving ability, analytical thinking, and overall academic performance. With disciplined study habits and quality learning resources, students can build confidence, strengthen their understanding of every chapter, and achieve excellent results in school examinations.
Chapter 11. विपणन -पेज 1 Business Study Class 12 In Hindi-CBSE Notes Study Materials For Class 6 to 12
If you want to improve your academic performance, start studying with free CBSE notes for all classes. These notes are designed to make learning simple, clear, and effective for every student. Choose your class, explore the chapters, and begin your preparation with the latest cbse notes today.